हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जिले में तैनात 15 दरोगाओं के तबादले किए हैं जिसमें एक महिला दरोगा भी शामिल है। बता दें हापुड़ के पुलिस अधीक्षक के रुप में चार्ज लेने के बाद दीपक भूकर ने पहली बार पुलिस वालों के ट्रांसफर किए हैं। हापुड़ के कप्तान ने उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह, उपनिरीक्षक राहुल चौधरी, उपनिरीक्षक संजय कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक महेंद्रपाल शर्मा, उपनिरीक्षक हरि शर्मा, उपनिरीक्षक प्रेमराज पुष्कर, उपनिरीक्षक सरवन गौतम, उपनिरीक्षक अरमान अहमद, महिला उपनिरीक्षक सोनिया कौशिक, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार, उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक अनेक सिंह तथा उपनिरीक्षक नीरज कुमार का तबादला किया है।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099



























