👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की तीर्थ नगरी में बृजघाट पर दो पक्षों के बीच हुई विवाद ने मारपिटाई का रुप ले लिया। इस दौरान किसी बात को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियों और बैल्टों से हमला कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरु की।
बता दें कि बुधवार को हापुड़ के कस्तला गांव से कुछ लोग बृजघाट गंगा पहुंचे। इस दौरान उनका दूसरे पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिससे गुस्साए दबंगों ने लाठी-डंडों से पहले पक्ष पर हमला कर दिया। इस बीच गंगा किनारे अफरा-तफरी मच गई।
मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर हालात को संभाला और कार्रवाई की।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033



























