हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोकदल ने सोमवार को अशोक त्यागी को हापुड़ युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। राष्ट्रीय लोकदल के युवा ईकाई के क्षेत्रीय अध्यक्ष परमिंदर तोमर ने हापुड़ की फ्री गंज रोड पर स्थित फूड हब पर आयोजित प्रेस कांफ्रेस में अशोक त्यागी को युवा इकाई की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर परमिंदर चौधरी ने कहा कि युवाओं को राष्ट्रीय लोकदल काफी पसंद आ रही है।
राष्ट्रीय लोक दल के नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने जिम्मेदारी संभालने के बाद कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और आगामी चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल सपा से गठबंधन कर जीत दर्ज करेगी।
बता दें कि इस दौरान चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में हापुड़ जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप, वरिष्ठ नेता आकील खान, पूर्व ज़िला अध्यक्ष प्रो अब्बास अली, पूर्व ज़िला अध्यक्ष नानक चंद शर्मा, ज़िला पंचायत सदस्य विकास चौधरी, विशाल त्यागी , संजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342
























