हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लोगों के लाटरी के पांच करोड़ रुपए लेकर रफू चक्कर हुआ हापुड़ का लाटरीबाज लौट आया है और प्रतिष्ठान आदि खोल दिए है। पीड़ितों ने आवास व प्रतिष्ठान पर पहुंच कर लाटरी की धनराशि का तगादा शुरु कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार लाटरीबाज पीड़ितों को 30-35 प्रतिशत के हिसाब से मामले निबटा रहा है और साथ ही समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करा रहा है कि कुछ बाकी नहीं रहा है।
सूत्र बताते हैं कि लाटरीबाज अपनी वसूली शत-प्रतिशत कर रहा है। इसके लिए वह हरकंडा अपना रहा है। लाटरीबाजों व सूदखोरों से लोग तंग है। लाटरीबाज अपना पैसा ब्याज सहित वसूल रहा है, तो देनदारी 30-35 प्रतिशत पर निबटा रहा है। ब्लैकमनी होने के कारण कोई पीड़ित पुलिस तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
GPS से रखें अपने वाहन पर नजर: 8979003261, 8126293996























