हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के पदाधिकारियों ने रविवार को भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रीतिमा पर ध्वजारोहण कर स्वतन्त्रता दिवस मनाया । भारत माता की जय,वंदे मातरम, लालबहादुर शास्त्री व स्वतन्त्रता सेनानियों के जय के जय कारों के नारों से वातावरण गूंज उठा।संस्था के कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति ने कहा कि स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदान एवं अदभुत साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता, हमें राष्ट्र हित में, सुंदर एवं स्वच्छ राष्ट्र निर्माण के कार्य करते हुए जागरूक होकर राष्ट्र रक्षा के लिये तत्पर रहना चाहिए।इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी, पूनम, अनिता त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी, मुकेश त्यागी, कपिल शर्मा, हाकमीन अली मंसूरी, देवेंद्र कुमार भूरे, श्याम वर्मा, सतबीर प्रधान, ताराचंद जाटव, डॉ कुलदीप आर्य व महक सिंह उपस्थित थे।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:

भाजपा नगर अध्यक्ष हापुड़ (उत्तरी) विनित दीवान का ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:




























