👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अपराध करने के उद्देश्य से मेरठ से दो बदमाश सिम्भावली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से कार, तमंचा, कारतूस, चाकू, रस्सी व लोहे की राड बरामद की है।
पुलिस के अनुसार सिम्भावली पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी एक कार मे सवार बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया और उसमें सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान लिसाड़ी गेट मेरठ के हबीब व खरखौदा के आमिर से हुई है, जो मूल रुप से गुलावठी के गांव चिड़ावक के है। पुलिस ने सैंट्रों कार को कब्जे में लेकर तमंचा, कारतूस व चाकू आदि बरामद किए है।
हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट: *7505835891





























