हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चार सूदखोरों की तलाश में थाना हापुड़ देहात पुलिस निरंतर छापामारी कर रहीं है, परंतु सूदखोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े है। गुरुवार की रात भी पुलिस ने सूदखोरों के छिपने के संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी की। पुलिस का जांच दायरा बढ़ता ही जा रहा है जिसमें कई और सूदखोर आ रहे है। मामले की जांच दरोगा बलराम सिंह यादव कर रहे है।
वीडिये देखें: सूदखोर खा गए राजीव कंसल की कमाई
बता दें कि सूदखोरों से तंग आकर टिम्बर व्यापारी राजीव कंसल ने 9 अगस्त को तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतक के पिता पूरनमल ने पुलिस रिपोर्ट में योगेश दलाल, मनीष कंसल, हेमचंद सर्राफ तथा संजीव कृष्ण को नाजमद करते हुए अरविंद गोयल पर दुकान व गोदाम कम कीमत पर लेने का आरोप है।
थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करते हुए बिंदुओं पर कार्य कर रही है। जो भी आरोपी होगा बख्शा नहीं जाएगा। मृतक के पिता पूरनमल ने आरोप लगाया है कि सूदखोरों ने उसके बेटे की जान ले ली।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033
























