हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में एक बच्ची में दिमागी बुखार की पुष्टि हुई है। जिले में जेपेनीज इंसेफेलाइटिस (जेई) यानी दिमागी बुखार का मामला सामने आया है जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। धौलाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची में इस रोग की पुष्टि हुई है। खून की जांच में रोग की पुष्टि के बाद अब रीढ़ की हड्डी से सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि अब तक जिला जे.ई. से मुक्त जनपद की श्रेणी में आता था लेकिन अब यहां पहला मामला आने से विभाग की नींद उड़ गई है। जिले में पिछले डेढ़ साल से मच्छर जनित रोगों, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया का असर लगभग शून्य रहा है। लेकिन तीन साल की बच्ची में जेपेनीज इंसेफेलाइट्स रोग की पुष्टि ने संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग को हैरत में डाल दिया है।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:






























