👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सामुदायिक शौचालय के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ से एक टीम जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव पहुंची और निरीक्षण किया। टीम को देखकर गांव में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचल में बड़े स्तर पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण करा रही है। वहीं शासन को लगातार शिकायतें मिल रही है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसके बाद टीम का गठन किया गया। बुधवार को टीम जनपद हापुड़ के सिंभावली पहुंची और गांव बक्सर, अटूटा, शरीकपुर समेत कई गांव का निरीक्षण किया और सामग्री को चैक किया।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:

































