👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में गति लाने के लिए शासन द्वारा हापुड़ जनपद को 50 करोड रुपए और जारी किए गए हैं। हाईवे के निर्माण के लिए जनपद में अब तक 720 करोड रुपए की धनराशि आवंटित हो चुकी है जिसमें से 611.25 करोड रुपए का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे हापुड़ तहसील के 7, गढ़ तहसील के 22 गांव से होकर गुजरेगा जिसकी लंबाई लगभग 32 किलोमीटर होगी। इसके लिए जनपद में 418 हेक्टेयर भूमि खरीदी जानी है जिसमें से 12 हेक्टेयर भूमि सरकारी है। करीब 90% भूमि का बैनामा हो चुका है अब जल्द ही शेष भूमि का बैनामा कराया जाएगा।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































