हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कई इलाके ऐसे हैं जहां खस्ताबाल सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। हालात यह हैं कि यहां गाड़ियां भी अक्सर फंस जाती है। यह तस्वीर हापुड़ के शिवदयाल पुरा की है। जहां बुलंदशहर रोड से उतरने के बाद आपको यह दृश्य नजर आएगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले लगभग तीन वर्षों से सड़क खस्ताहाल है जहां बारिश के दिनों में पैदल निकलने वाले अक्सर फिसल जाते हैं और टू-व्हीलर हादसे का शिकार हो जाते हैं। खराब सड़क चलते यहां लोग कम आना पसंद करते हैं जिससे यहां के व्यापारियों के रोजगार पर भी असर पड़ रहा है। वहीं इस जगह से चंद कदमों की दूरी पर मजीरपुरा की गली नंबर 6 है जहां सड़क में गड्ढे होने पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क को ठीक किया जाए।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941





























