चौधरी चरण सिंह के आदर्श समाज के लिए अनुकरणीय है










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय लोकदल जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने शनिवार को कहा की देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह हमारे आदर्श है उनकी विचार धारा व नीतियों को अपनाकर गांव-गांव प्रचार करने की जरूरत है। इस कथन का सभा में उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया और संकल्प लिया कि राष्ट्रीय लोकदल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर चौधरी साहब की विचारधारा का प्रचार करेंगे।

रालोद के जिलाध्यक्ष शनिवार को कस्बा बाबूगढ़ में जनसम्वाद कार्यक्रम के तहत रालोद कार्यकर्ताओं, समर्थकों व ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। रालोद के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। प्रदेश में भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। रालोद कार्यकर्ताओं की टीम बूथ स्तर तक कार्य करेगी। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को फतह करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ अभी से चुनाव के मोर्चे पर डट जाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. सुशील कुमार व चौधरी उदम सिंह थे। जन सम्वाद कार्यक्रम में रालोद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रवीण बाल्मीकि को अध्यक्ष व किसान प्रकोष्ठ के लिए विकास तेवतिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। रालोद के वरिष्ठ नेता नानकचंद शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए एकजुटता का परिचय देते हुए आवाह्न दिया।

हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट: *7505835891








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!