👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): देश भर में पत्रकारों के साथ अभद्रता तथा समाचार पत्र के प्रतिष्ठानों पर छापामारी पर आम आदमी पार्टी जनपद हापुड़ ने चिंता व्यक्त की है और छापामारी को लोकतंत्र पर हमला बताया है।
आप के जिलाध्यक्ष डा.नरेंद्र सोलंकी, ऋषिपाल सैनी, मंयक सोलंकी, मनोज गुप्ता, सलमान आदि शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के परिसर में पहुंचे और उपजिला मैजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में आप कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जो मीडिया सरकार के कहने पर कार्य नहीं करती है उसे कानून का भय दिखा कर, मीडिया को स्वतंत्रता से काम करने पर रोक लगा रही है।




















