लॉकडाउन के बीच हापुड़ पुलिस का एक ऐसा प्रशंसनीय कदम सामने आया है जो कि इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल दिल्ली से आज़मगढ़ की ओर अपने परिवार के साथ पैदल जा रहे प्रवासी मज़दूर देवीदीन उस समय संकट में आ गए जब उनका 11 साल का बेटा आशीष अपना जन्मदिन मनाने की ज़िद करने लगा। ऐसे में देवीदीन ने बढ़ी ही उम्मीद और आशा के साथ 112 नंबर डॉयल कर पुलिस से मदद मांगी जिसके बाद हापुड़ के एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में लगे मजदूरों के कैंप पहुंचे और बच्चे को केक देकर उसका जन्मदिन मनाया।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























