हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव नवादा में नहर किनारे एक संदूक में युवती का शव कुछ दिन पहले मिला था। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान करने के लिए हापुड़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 15 जिलों की पुलिस से सहयोग मांगा है और दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, और पंजाब की पुलिस से भी सहयोग की अपील की है।
बता दें कि सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव नवादा के पास नहर किनारे झाड़ियों में एक संदूक में युवती का शव मिला था। लगभग 25 वर्ष से 26 वर्ष की युवती की लाश सड़ी-गली अवस्था में मिली थी। पुलिस ने शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने अब लगभग 15 जिले और कई राज्यों की पुलिस से सहयोग की अपील की है।

ईद उल-अज़हा पर सभी क्षेत्रवासियों को केयर हॉस्पिटल की ओर से हार्दिक बधाई


























