हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मंगलवार की रात को एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों व पुलिस के बीच सशस्त्र मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ (#Encounter) में दो बदमाश व एक कांस्टेबल घायल हुए है जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मंगलवार की रात को पूरे जनपद में पुलिस चैकिंग कर रही थी कि थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग- 9 पर एक अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जनपद गौतमबुद्धनगर के गांव बिसरख का संदीप व बुलंदशहर का सलीम गोली लगने से घायल हो गए। एक पुलिस कांस्टेबल भी एनकाउंटर के दौरान घायल हुआ है। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ता कराया गया है। मौके से फरार एक बदमाश की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
लूट की घटनाओं को स्वीकारा:
घायल बदमाशों ने पूछताछ के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत दिनों हुई लूटपाट की कई घटनाओं में हाथ स्वीकार किया है। पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध लूटपाट के दर्जनों मुकद्दमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक अपाचे, दो मोबाइल फोन, एक बैग, तीस हजार पांच सौ रुपए नकद, एक तमंचा, देसी पिस्टल, कारतूस व खोखा कारतूस बरामद किया है। फरार बदमाश राहुल है जो नोएडा का रहने वाला है।
Apsara Sarees दे रहे हैं सूट, साड़ी और लहंगे पर 40% तक का Discount, 9997358158
https://www.facebook.com/ApsaraSareesHapur























