👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में सोमवार को हुई बूंदा-बांदी के बीच एक सीएनजी से चलने वाला छोटा हाथी खराब हो गया। तहसील चौपला पर छोटे हाथी के खराब होने से जाम की स्थिति बन गई। मौक पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए छोटा हाथी को धक्का लगाया और उसे साइड कराया। यह छोटा हाथी गुरुद्वारा की ओर से आ रहा था जो कि गढ़ की ओर जा रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।





























