हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवहन निगम में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इसी कड़ी में एआरएम नरेश पाल सिंह का स्थानांतरण हापुड़ से नोएडा के लिए कर दिया गया है जबकि नरेश के स्थान पर मुरादाबाद से संदीप नायक को भेजा गया है। वहीं एआरटीओ प्रशासन हापुड़ राजेश कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण लखनऊ मुख्यालय कर दिया गया है जिनके स्थान पर सहारनपुर से अजीत कुमार श्रीवास्तव को हापुड़ का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है।
नमिता चौधरी का भी हुआ स्थानांतरण:
नगर पिलखुवा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार का स्थानांतरण हो गया है। विकास के स्थान पर गोंडा से विकास सेन को भेजा गया है। वहीं बाबूगढ़ नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नमिता का भी स्थानांतरण कर दिया गया है।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606
























