गांव मुबारिकपुर के हर घर में लगेगा ऑटोमेटिक हैंड सेनीटाइजर










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के गांव मुबारिकपुर में प्रत्येक घर में ऑटोमेटिक हैंड सेनीटाइजर लगाया जाएगा जिससे कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीणों को मदद मिलेगी और जागरूकता पैदा होगी।
आशुतोष शर्मा ने बताया कि स्मार्ट विलेज के अंतर्गत यह प्रोजेक्ट किया जा रहा है पिछले साल मुख्य विकास अधिकारी उदय प्रताप सिंह के द्वारा शौर्य शक्ति फाउंडेशन को मुबारिकपुर गांव को स्मार्ट विलेज बनाने के लिए अनुमति प्रदान की गई थी जिसके तहत लगातार इस प्रकार के कार्य गांव में हो रहे हैं और गांव को प्रत्येक स्तर पर आत्मनिर्भर करने के लिए संगठन की टीम और गांव की टीम लगी हुई है।उन्होंने बताया कि नोएडा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज जे. एस. एस. अकादमी आफ टेक्निकल एजुकेशन के छात्र-छात्राएं पिछले 6 महीने से इस प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं और अब यह कार्य पूर्ण हो चुका है।अगले सप्ताह से गांव में ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर लगने शुरू हो जाएंगे जिससे 350 परिवारों को लाभ होगा और पूरा गांव कोरोना से सुरक्षित और स्वच्छ रहेगा।
शौर्य शक्ति फाउंडेशन आने वाले समय में दूसरे गांव में भी इस प्रकार के कार्य करेगा और हापुड़ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कार्य करेगा।

हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट:







Related Posts

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

🔊 Listen to this जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के मद्देजर जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी से श्रद्धालुओं…

Read more

क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े

🔊 Listen to this क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़ेहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े

क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े

हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल

हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत
error: Content is protected !!