हापुड़/दिल्ली/मुंबई, सीमन/पुलकित (ehapurnews.com): दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मूल रुप से जनपद हापुड़ के निवासी और महाराष्ट्र में बैठे हसम रहीस कुरैशी को गिरफ्तार किया है। हसम पर आरोप है कि वह चोरी के मोबाइल खरीदकर विदेशों में सप्लाई करता था। बता दें कि गिरफ्तार किया गया 33 वर्षीय आरोपी हसम रहीस कुरैशी पुत्र मोहम्मद आरिफ मूलरुप से जनपद हापुड़ का है जो कई वर्षों से मुंबई में रह रहा था। हसम पांच हजार से ज्यादा चोरी के फोन विदेशों में बेच चुका है।
हापुड़ के गढ़ का निवासी है हसम:
पकड़ गया आरोपी हसम रहीस कुरैशी (Hasam Rahis Qureshi) कई वर्षों से मुंबई में भले ही रह रहा है लेकिन वह जनपद हापुड़ का निवासी है। रहीस जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव शेरपुर का मूल निवासी है जिसका भाई कासम मुंबई में ही चोरी के लैपटॉप और कार स्टीरियों की खरीद-बेच करता है। (Maharashtra Mumbai)
विदेशों में करता थ सप्लाई:
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पश्चिम जिले के स्पेशल स्टाफ ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर रहीस को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार किया है जो कि पूरे भारत से चोरी हुए मोबाइल फोन खरीदकर विदेशों में बेचता था। वह चोरी के मोबाइल फोन की तस्करी बंग्लादेश, थाईलैंड और सूडान में करता था। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में ही विभिन्न धाराओं में सात मामले दर्ज हैं।
चार चोरों ने किया खुलासा:
हाल ही में दिल्ली केदक्षिण पश्चिम जिला की स्पेशल स्टाफ की टीम ने चार रिसीवर्स को गिरफ्तार कर एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया था जो कि मुंबई में हसम को चोरी हुए मोबाइल फोन खरीदने और बेचने का काम करते थे। दिल्ली पुलिस की पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि स्नैचर्स/लुटेरों और मेवाती गिरोह से खरीदे गए सभी मोबाइल फोन वह हसम कुरैशी को मुंबई में बेचते हैं। चोरों की निशानदेही पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी हसम को पकड़ लिया।
Our Trending Story: हापुड़: महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार सर्राफ गौरव अग्रवाल कौन है? जानें
ब्रेनवेवस इंटरनेशनल स्कूल ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606

























