👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में दो पक्षों के बीच सोमवार की रात को हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। इस दौरान हवाई फायरिंग की भी खबरें मिली हैं। बता दें कि इस खूनखराबे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची मौके पर पहुंची और थाना धौलाना पुलिस ने सभी घायलों को धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033


























