हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जागरुकता और एक जुटता से ही मानव बड़ी से बड़ी समस्या का हल कर लेता है। इस कहावत को सिद्ध कर दिखाया जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव बछलौता के ग्रामीणों ने।
हुआ यह था कि गांव से होकर मध्य गंगा नहर बहती है। छपकौली पुल के पास किसी जानवर ने नहर में भूमिगत सेंध लगा कर एक बड़ा सूराख कर दिया। इस सूराख से नहर का पानी धीरे-धीरे रिसने लगा जिस पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। नहर से पानी के रिसाव की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जे.सी.बी. मशीन लाई गई।
ग्रामीणों ने एक जुटता का परिचय देते हुए जेसीबी की मदद से रिसाव वाले स्थान पर मिट्टी, घास आदि डालकर नहर से पानी के रिसाव को बंद किया। यह मामला मंगलवार की रात का है। यदि ग्रामीण जागरुक व एकजुट नहीं होते तो नहर का पानी खेतों में घुस जाता और फसल जलमग्न हो जाती।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606



























