हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): पैट्रोल, डीजल और दूध के दाम बढ़ने के बाद अब गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। सिलेंडर का दाम बढ़ने से आम आदमी को अब दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। रसोई गैस के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि की गई है। गुरुवार से कीमतें बढ़ गई हैं घरेलू गैस सिलेंडर 25.5 रुपए तो कमर्शियल सिलेंडर 76 रुपए महंगा हुआ है। बढ़ी हुई कीमतों से गृहणियां बेहद नाराज हैं और सरकार की आलोचना कर रही हैं।
बढ़ती महंगाई से लोग परेशान हैं। घरेसू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 833 रुपए पहुंच गई हैं और महिलाओं का बजट बिगड़ गया है।
एक तरफ सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर कनेक्शन बांटकर महिलाओं को गैस सिलेंडर दे रही है और चूल्हा न जलाने की अपील कर रही है। तो वहीं गुस्साई महिलाएं वापस चूल्हा जलाने की बात कर रही हैं। बता दें कि इस साल घरेलू गैस सिलेंडर पर अभी तक गैस सिलेंडर में 140 रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यह कीमत पहली बार इस साल चार फरवरी को बढ़ाई गई थी।
Our Trending Story: हापुड़: महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार सर्राफ गौरव अग्रवाल कौन है? जानें
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033



























