हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में तेंदुए का कुनबा बढ़ता जा रहा है जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। क्षेत्र की एक और तस्वीर ने ग्रामीणों को चौंका दिया है। दरअसल बुधवार रात तहसील गढ़मुक्तेश्वर के गांव झड़ीना में तेंदुए का कुनबा देखा गया। ग्रामीण विनीत त्यागी के आम के बाग के पास तीन तेंदुए नजर आए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम के हाथ अभी भी खाली हैं।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व गांव पावटी में तेंदुए का एक वीडियो एक ग्रामीण ने कैमरे में कैद कर लिया जिसमें वो एक खरगोश का शिकार कर रहा था। उसके बाद बुधवार को तीन तेंदुएं एक साथ गांव झड़ीने में देखे गए। तेंदुए के पूरे कुनबे को देखकर तहसील गढ़मुक्तेश्वर के लगभग 10 गांवों में ग्रामीण खौफ के साए में है। तस्वीर यह है कि ग्रामीणों ने जंगलों में जाना तक छोड़ दिया है। हस्तिनापुर सेंचुरी क्षेत्र अंतर्गत यह इलाका आता है। गांव पावटी, झड़ीना, नया गांव, हैदरपुर आदि गांव के ग्रामीण जल्द से जल्द तेंदुओं के पकड़े जाने की प्रार्थना कर रहे हैं।
*एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:*

























