👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश से और बिजनौर औऱ हरिद्वार बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर गंगा का जल स्तर बढ़ा है। वहीं ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा है। इस साल गंगा दशहरा 20 जून को है। ऐसे में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए और जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के चलते पीएससी ने गंगा में गश्त बढ़ा दी है।
बता दें कि दिन पर दिन गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए टीम लगातार गंगा में पैट्रोलिंग कर रही है और हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
*एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:*

























