हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत देहरा जाल में शुक्रवार की सुबह नहर में एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गौतमबुद्ध नगर के गढ़ी चौखंडी निवासी आकाश पुत्र मोहन के रुप में हुई है।
बता दें कि गुरुवार को गाजियाबाद के मसूरी के पास नहर किनारे एक प्रेमी जोड़ा बैठा था। कुछ देर बाद प्रेमी उठा और नहर के आसपास घूमने लगा। देखते ही देखते युवक ने नहर में छलांग लगा दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत एनडीआरएफ को इसकी सूचना दी और टीम युवक की तलाश में जुट गई। लेकिन युवक को कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को लाश जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में मिली। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है जिसकी पहचान गौतमबुद्ध नगर निवासी आकाश के रुप में हुई है।

हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट:

























