जनपद हापुड़ के अलग-अलग स्थानों पर एस्कॉन मंदिर द्वारा पदयात्रा निकाली जा रही है। गुरुवार की शाम को यह पदयात्रा पिलखुवा में निकाली गई जबकि इससे पहले हापुड़ शहर में पदयात्रा निकाली गई और हरिनाम संकीर्तन किया गया।
इस्कॉन उत्तरप्रदेश पदयात्रा का आगमन जनपद में 14 जून की शाम को हुआ। ऋतू दीप चंद गौर प्रभुजी के निर्देशन में यह पदयात्रा अलग-अलग स्थानों पर निकाली गई। 15 जून को रथ द्वारा शहर में भगवत गीता का प्रचार किया गया और भक्तों को इसके महत्व के बारे में बताया गया। 16 जून यानी की बुधवार को हापुड़ शहर में एस्कॉन द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया और गुरुवार को पिलखुवा में पदयात्रा निकाली गई।
इस दौरान महिला व पुरुष सभी भक्तिरस में डूबे नजर आए। हापुड़ के अलग-अलग इलाकों से जब यह पदयात्रा गुजरी तो भक्तों ने इसका स्वागत किया और संकीर्तन में नृत्य कर आनंद लिया।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941

























