हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों शातिर चोरों से पुलिस ने चार बाइकें तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी बहुत ही शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। दोनों आरोपी जनपद हापुड़ के रहने वाले हैं जिसमें से एक सूरज पुत्र भरत सिंह निवासी आदर्श नगर कॉलोनी तथी एक अनिल कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी नयी आबादी दस्तोई रोड जस्रूपनगर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चार बाइकें बरामद की है जिनमें से तीन यूपी नंबर तथा एक बिना नंबर बाइक है। वहीं पुलिस ने दो अवैध चाकू भी बरामद किए हैं।
फिलहाल पुलिस ने शस्त्र अधिनियम व अन्य धाराओं समेत आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
























