
सिंभावली: घर में घुसकर युवक पर बलकटी से हमला, सिर में आए कई टांके; मां भी घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र से आई एक बड़ी और सनसनीखेज खबर के साथ, जहाँ पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने हदें पार कर दीं।”
“सिंभावली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में घर में घुसकर चार लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया! पीड़ित युवक विपिन ने पुलिस को बताया कि 5 नवंबर की रात जब वह अपने घर में खाना खा रहा था, तभी गांव के ही रहने वाले अर्जुन, बाबू उर्फ नकुल, मुरारी और जगत सिंह उसके घर में जबरन घुस आए।
आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और जब विरोध किया तो लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बाबू उर्फ नकुल ने बलकटी से विपिन के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसके सिर में कई गंभीर टांके आए हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस दौरान बीच-बचाव करने आई विपिन की मां को भी चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि इससे पहले 21 अक्टूबर को भी इन्हीं आरोपियों ने विपिन की दादी के साथ मारपीट की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अर्जुन, बाबू उर्फ नकुल, मुरारी और जगत सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।”
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492




























