
👁 7 views Views
हापुड़ में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम व एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को सम्पर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी कविता मीना एवं पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716



























