
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल फिर बढ़ाया जाएगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी में ग्राम प्रधानों का प्रशासक पद पर छह महीने का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में पंचायती राज विभाग फिर से कार्यकाल बढ़ाने के लिए तैयारी कर रहा है। शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है।
यूपी में 57694 ग्राम प्रधानों को बीते 26 मई को प्रशासक के पद पर नियुक्त किया गया था। छह महीने या त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने तक इन्हें प्रशासक के पद पर तैनात किया गया था। अब छह महीने का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में फिर कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। क्योंकि अभी इतनी जल्दी पंचायत चुनाव भी नहीं हो पाएंगे । समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की अभी तक ओबीसी आरक्षण पर रिपोर्ट भी नहीं आई है। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन पहले ही बिना ओबीसी आरक्षण तय किए चुनाव न कराने की मांग कर चुका है। ऐसे में पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि ग्राम प्रधानों का फिर प्रशासक पद का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























