हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण समाज की एक बैठक मंगलवार को गांव करनपुर जट्ट में सम्पन्न हुई।
महासभा के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा ददायरा वालों ने सम्बोधित करते हुए आह्वान किया कि ब्राह्मण समाज एक जुटता के साथ एक मंच पर एकत्र हो जाए। आगामी चुनाव में ब्राह्मण समाज उस पार्टी को मत दे, जो समाज के लिए कार्य करेगा। उन्होंने परस्पर एक दूसरे की मदद करने का भी आह्वान किया।
सभा मे समाज के नौजवानों को दायित्व दिए गए और कहा कि वे ब्राह्मण के लोगों को जागरुक करें।
सभा को जिला उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज, उमाशंकर शर्मा, डा. विष्णु दत्त शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया और समाज से एक जुट रहने का आह्वान किया। इस मौके पर पिंटू शर्मा, रामभूल शर्मा, श्यौराज शर्मा, रविदत्त शर्मा, मांगेराम, दीप चंद, त्रिलोक चंद आदि उपस्थित थे।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033


























