👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज सिंह ने ज्येष्ठ माह के गंगा दशहरा उत्सव पर गंगा स्नान हेतु प्रतिबंधित करते हुए गंगा किनारे समस्त धार्मिक गतिविधियों को रोकने के आदेश दिए है। ज्येष्ठ माह का गंगा दशहरा उत्सव 20 जून को है।
बता दें कि जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर व बृजघाट में गंगा तट पर स्नान हेतु लाखों श्रध्दालु एकत्र होते है।
जिला प्रशासन ने सरकार के निर्देश पर कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु ज्येष्ठ माह के गंगा दशहरा पर गंगा स्नान व धार्मिक गतिविधियों के आयोजन को प्रतिबंधित किया है।

ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

























