
हापुड़ की सब्जी मंडी में अवैध दुकानों से रोजाना बड़ी उगाही
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ गढ़ रोड पर नवीन मंडी स्थल का निर्माण करीब चार दशक पहले इस उद्देश्य से किया गया था कि किसानों को उसकी उपज का वाजिब दाम मिलेगा और मंडी समिति शुल्क की चोरी रोकने के साथ ही उपभोक्ता हितों की रक्षा होगी। परंतु सैकड़ो दुकानदार अवैध ठीए लगाकर सरकार की मंशा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
हापुड़ नवीन मंडी स्थल पर लगने वाली सब्जी मंडी में आलू, प्याज, लहसुन, फल तथा सब्जियां बेचने के लिए मंडी समिति ने अनेक व्यापारियों को लाइसेंस दिए हुए हैं, साथ ही कारोबार करने के लिए दुकान/स्थान आवंटित किया है, परंतु सब्जी मंडी में सैकड़ो ऐसे ठिकाने हैं जो सड़क पर ही फड़ लगाकर, ठेला लगाकर, फल, सब्जी, आलू, प्याज, लहसुन आदि कृषि उत्पाद बेच रहे हैं जिन पर मंडी समिति ने किसी भी प्रकार वैध प्रपत्र नहीं है। अवैध सब्जी दुकानों से सरकार, किसान व उपभोक्ता हितों को चोट पहुंच रही है। बताते हैं कि कोई चुप छि….. अवैध ठिकानों से रोजाना बड़े पैमाने पर उगाही करके ले जाता है।
नवीन मंडी स्थल पर अवैध ठिकानों के प्रवेश को रोकने के लिए मंडी गेट पर गार्ड भी तैनात रहते हैं, परंतु वह भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में पीछे रह जाते हैं। नागरिकों की मांग है कि नवीन मंडी स्थल से अवैध ठिकानों को हटाया जाए और मंडी शुल्क चोरी को रोका जाए।
वाहन का बीमा कराने पर पाएं 5% कैशबैक: 9720669699 || #Insurance #Car #Bike #Bus #Truck


























