
विद्युत तार चोर गैंग का खुलासा,सरगना सहित 5 दबोचे,लाखो का तार बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना पिलखुवा पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग लीडर सहित गैंग के 05 सदस्यों को गांव बडौदा हिन्दुवान के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
जिनके कब्जे से चोरी का करीब 2.76 कुन्तल विद्युत तार, चोरी करने के उपकरण, 03 अवैध तमंचे व कारतूस तथा 02 अवैध चाकू तथा घटना में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 22/23.10.2026 की रात्रि में थाना पिलखुवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बडौदा हिन्दुवान के जंगल मे विद्युत तार चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त नीटू उर्फ नवीन उर्फ नेताजी (हिस्ट्रशीटर) शातिर किस्म का विद्युत तार चोर/अपराधी हैं, जिसके विरूद्ध जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, गाजियाबाद व हापुड़ में डकैती, विद्युत तार चोरी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट आदि अपराधों के करीब 03 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस ने बताया कि नीटू उर्फ नवीन उर्फ नेताजी निवासी सैत कुआं खरखौदा,आयुष निवासी मोर्टार मुरादनगर,इरफान निवासी शाहजहांपुर कालोनी लिसाडी गेट मेरठ,बाल किशन निवासी गिरधर पुर थाना बादलों गौतमबुद्धनगर, कृष्ण अवतार निवासी ईशापुर सम्भल है।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492

























