
पुलिस अधीक्षक ने गश्त के दौरान हापुड़ के व्यापारियों से की भेंट
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आगामी त्यौहारों एवं जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने पुलिस बल थाना हापुड़ नगर क्षेत्रांतर्गत सर्राफा बाजार आदि इलाकों में पैदल गस्त की।कप्तान ने गश्त के दौरान व्यापारियों से वार्ता की और उनकी समस्याओ को जाना।पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से कहा कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों के अन्दर-बाहर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और कैमरों को 24 घंटे सुचारू रूप से चालू रखें।
सीसीटीवी से बदमाश को पकड़ने में मदद मिलती है।व्यापारी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























