
गृह क्लेश के चलते युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के न्यू भीम नगर से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां गृह क्लेश के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, न्यू भीम नगर निवासी राजीव पुत्र वीरसेन मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। राजीव के चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात गृह क्लेश के चलते उसने अपने मकान के ग्राउंड फ्लोर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर थाना हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





























