
हापुड, सीमन (ehapurnews.come): तीर्थस्थल धर्मक्षेत्र बृजघाट,गढ़मुक्तेश्वर में जेसीबी मशीन से गंगा के किनारे पर लगभग 8 फुट गहरे गड्ढे खोदकर सिल्ट(गाद) के नाम पर रेत को डंपरों द्वारा निजी कंपनी वनतारा हैरिटेज प्रोजेक्ट परिसर में भराव के लिए ले जाया जा रहा था,इस अवैध कार्य पर विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया ने तुरंत रोक लगवाई और उच्च अधिकारियों से कहा कि गहरे गड्ढों को भरकर गंगा तट को समतल किया जाए जिससे कि गंगा स्नान के लिए आने वाले गंगाभक्त तीर्थयात्री श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
तीर्थ पुरोहित गंगा घाट सभा ने रविवार को गढ़मुक्तेश्वर के विधायक चौधरी हरेंद्र सिंह के द्वारा इस कार्य पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोक लगाने और ज्वलंत समस्या के निदान के लिए विधायक से रविवार को भेंट कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर घाट सभा के समस्त पदाधिकारीगण व सदस्य उपस्थित रहे।



























