
👁 6 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में दिल्ली से मुरादाबाद जाते समय हाईवे पर गांव मंसूरपुर के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि हाईवे पर पलटा ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर जाकर गिर गया जिससे चालक घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
मामला रविवार का है जब एक ट्रक देहात क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गया। हाईवे से ट्रक नीचे उतरा जो कई मीटर दूर जाकर पलट गया। इस दौरान ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया जबकि ट्रक चालक घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।



























