
रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए दिग्विजय सिसोदिया, समर्थकों के साथ भरी हुंकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में धौलाना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी व युवा नेता दिग्विजय सिसोदिया भी अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए।
इस दौरान दिग्विजय सिसोदिया ने कहा कि वे अपने हक की आवाज बुलंद करने और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “ना झुकेंगे, ना रुकेंगे, वोट का हक लेकर रहेंगे।” दिग्विजय सिसोदिया के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी दिल्ली रवाना हुए।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




























