
हापुड़ पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का जोरदार स्वागत
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप/ अमित कुमार (ehapurnews.com): आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद नगीना चंद्रशेखर आजाद जनसभा को संबोधित करने के लिए शनिवार को हापुड़ पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग चंद्रशेखर आजाद को सुनने के लिए पहुंचे। आने वाले चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
भीम आर्मी चीफ के हापुड़ पहुंचने को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। हापुड़ विधानसभा प्रभारी व संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष ने बताया कि मंच पर ढाई सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




























