
हापुड़ की तनीषा अग्रवाल आईआईटी BHU में छह गोल्ड समेत नौ मेडल से सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के न्यू आलोक कॉलोनी की रहने वाली तनीषा अग्रवाल पुत्री रवि कुमार अग्रवाल को आईआईटी बीएचयू के दीक्षा समारोह में नौ पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें 6 गोल्ड मेडल शामिल हैं। तनीषा अग्रवाल हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मेरठ स्वीट्स के संचालक रवि अग्रवाल की पुत्री हैं।आईआईटी BHU के केमिकल इंजीनियरिंग की छात्रा है जिन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है। बताते चलें कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। इस अवसर पर उनकी माता सोनी अग्रवाल, चाचा अजय कुमार अग्रवाल, चाची मीनू अग्रवाल, भाई अमन अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल, बहन माही अग्रवाल ने बधाई देकर सम्मानित किया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




























