
कार्तिक मेले में बनेंगे पांच अस्थाई अस्पताल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में पांच अस्थाई अस्पताल बनाए जाएंगे। एक बड़ा और चार छोटे अस्पताल बनेंगे जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेला अगले माह लगेगा जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मेले में पांच अस्थायी अस्पताल बनाने का फैसला लिया है। एक बड़ा अस्पताल 20 बेड का बनाया जाएगा। साथ ही दवाइयों की भी कोई कमी ना रहे इसके लिए भी उचित प्रबंध किए गए हैं।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739




























