
कल होने वाली चंद्रशेखर आजाद की जनसभा को लेकर तैयारियां तेज
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद 31 अक्टूबर शनिवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में जनसभा करने जा रहे हैं जिसे देखते हुए कार्यकर्ताओं ने तैयारी तेज कर दी है। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आगामी चुनाव को लेकर यह जनसभा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
संगठन का कहना है कि जनसभा को देखते हुए तैयारी की जा रही है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है। 20,000 लोगों की सिटिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही मंच पर ढाई सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष ने हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में कड़ी मेहनत की है।
वाहन का बीमा कराने पर पाएं 5% कैशबैक: 9720669699 || #Insurance #Car #Bike #Bus #Truck




























