
प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार कर रहा शालोम ट्रस्ट, सीडीओ ने किया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “टीबी मुक्त भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से शालोम ट्रस्ट विगत कई वर्षों से निरंतर सेवाभाव से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट द्वारा जनपद में टीबी रोगियों के लिए पुष्टाहार वितरण कार्यक्रम तथा जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से टीबी उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।
शालोम ट्रस्ट के इसी निस्वार्थ राष्ट्रहित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए जनपद हापुड़ की मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा द्वारा ट्रस्ट को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सीडीओ ने शालोम ट्रस्ट के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि शालोम ट्रस्ट जिस सेवा भाव और समर्पण के साथ टीबी रोगियों की मदद कर रहा है, वह वास्तव में अनुकरणीय है। उन्होंने ट्रस्ट का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इस पुनीत कार्य में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा और अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने शालोम ट्रस्ट द्वारा समाज एवं राष्ट्र हित में की जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह एवं पीपीएम कॉर्डिनेटर सुशील चौधरी ने भी ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा की और टीबी उन्मूलन में दिए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



























