
ग्राम नली हुसैनपुर में पुलिस ने चौपाल लगाकर किया जागरूक
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के ग्राम नली हुसैनपुर के प्राथमिक पाठशाला में ग्राम चौपाल लगाकर यातायात व्यवस्था, साईबर अपराध, महिला संबंधित अपराध के संबंध में जागरूकता अभियान के तहत जानकारी दी गयी तथा रजिस्टर न० 08 से चोरी, लूट, डकैती के अपराधियो का सत्यापन किया गया। उक्त के अतिरिक्त जनचौपाल में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को यह भी बताया गया कि गांव में अवैध शराब की बिक्री / कच्ची शराब बनाने / बेचने के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल थाने को सूचना देने के संबंध में बताया गया एवं आगामी विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध मे ग्रामवासियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




























