
बहादुरगढ़: घर की अलमारी से कीमती आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के गांव आलमनगर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां एक घर की बंद अलमारी से अज्ञात चोरों ने सोने के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आलमनगर निवासी चंद्रपाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उन्होंने अपने घर की अलमारी में सोने की चेन, अपनी पत्नी का मंगलसूत्र और अन्य महत्वपूर्ण आभूषण सुरक्षित रखे हुए थे। करीब एक महीने पहले तक उन्होंने सभी आभूषणों को सुरक्षित देखा था।
पीड़ित के मुताबिक, बुधवार को जब उन्हें कुछ काम के लिए आभूषणों की जरूरत पड़ी और उन्होंने अलमारी खोलकर देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी में रखे हुए सभी आभूषण वहां से गायब थे।
इस घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ राहुल यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। उन्होंने थाना पुलिस को मामले की गहनता से जांच करने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए आभूषण बरामद करने के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस चोरी की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




























