
णमोकार मंत्र लिखी पुस्तिकाओ का संग्रह पूर्ण, 1 नवम्बर को लेखन करने वाले होगें पुरस्कृंत
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन मिलन के द्वारा णमोकार मंत्र लिखी गई पुस्तिकाओ के संग्रह का कार्य पूर्ण हो गया है आगामी 1 नवम्बर को सायंकाल 7 बजे से 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर आयोजित कार्यक्रम मे इस वर्ष णमोकार मंत्र लेखन करने वाले जैन साधक-साधिकाओ को गिफ्ट देकर पुरस्कृंत किया जायेगा। णमोकार मंत्र लेखन अभियान के संयोजक तथा जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार तथा जैन मिलन के महामंत्री सुशील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष जैन मिलन के द्वारा णमोकार मंत्र लेखन पुस्तिकाओ मे कराया जाता है इस वर्ष भी णमोकार मंत्र लेखन अभियान मे णमोकार मंत्र का लेखन कराया गया है। आगामी 1 नवम्बर को जैन मिलन द्वारा आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे दीपावली मिलन समारोह तथा णमोकार मंत्र लेखन करने वालो को पुरस्कृंत किया जायेगा। महिला जैन समाज की अध्यक्षा तथा णमोकार मंत्र लेखन की सह संयोजिका रेणुका जैन ने बताया कि मंत्र लेखन पुस्तिकाओ को सह संयोजिका मंजू जैन, मनीषा जैन, अर्चित जैन ने अपने क्षेत्रो से पुस्तिकाओ को संग्रहित कर लिया है। जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि समारोह मे सामूहिक णमोकार महामंत्र का जाप, मंगलाचरण, मेरठ के कवि संजय जैन द्वारा काव्य पाठ तथा मंत्र लेखन वालो को पुरस्कृंत करने के उपरांत मन्दिर जी के बाहर जलपान की व्यवस्था होगी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



























