
हापुड के गांव दौमी में दो दिवसीय ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत प्रशिक्षण शुरू
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): ग्राम दोई में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान राम अवतार सिंह ने फीता काटकर किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रभारी परमेंद्र कुमार, सेवानिवृत्त प्रभारी रूपकिशोर शर्मा, डी आर पी अनीता, श्री विजेंद्र सिंह प्रभारी हापुड़ समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रभारी हापुड़ विजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में इकाई स्थापित कर ग्रामीण स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। प्रशिक्षण के उपरांत इकाई लगाने पर पात्र लाभार्थियों को एक लाख रुपये तक का अनुदान दिए जाने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभागियों को आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री भी वितरित की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार शुरू करने का आह्वान किया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*


























