
मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, 4 पर केस दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के बड़ौदा सिहानी गांव में वाल्मीकि जयंती की तैयारी को लेकर हुई एक बैठक का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया! मामूली सी बात पर शुरू हुई कहासुनी लाठी-डंडों की मारपीट तक पहुँच गई, जिसमें पिता-पुत्र समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं!
मिली जानकारी के मुताबिक, बड़ौदा सिहानी गांव में वाल्मीकि जयंती की तैयारी को लेकर एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक के दौरान ‘घूरने’ को लेकर निखिल और अंकित के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उस वक्त मामला शांत करा दिया था, लेकिन विवाद थमा नहीं। आरोप है कि अगले दिन सोमवार सुबह करीब 6 बजे, जब निखिल के पिता अमित इस मामले को लेकर बातचीत करने गए, तो वहाँ पहले से मौजूद अंकित, अमित उर्फ संजय, जितेंद्र और रवि ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
जब पिता को बचाने के लिए परिवार के दूसरे सदस्य और अन्य परिजन मौके पर पहुँचे, तो हमलावरों ने उनके साथ भी बेदर्दी से मारपीट की। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी, इस खूनी झड़प में निखिल, उनके भाई और पिता को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना हाफिजपुर पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























